भगवानपुर: पुलिस की सख्ती, दो बाइकों से 21.2 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार।
भगवानपुर थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से कुल 21.2 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने पहली कार्रवाई में बाइक नंबर BR09V 6913 पर सवार बथौली निवासी शिव नंदन चौधरी के पुत्र संजय कुमार और बखतपुर निवासी अंकित कुमार गिरफ्तार।