तेंदूखेड़ा: ग्राम सर्रा में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से तीन पेटी अवैध शराब पकड़ी
तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सभा में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने नशा विरोधी आंदोलन के तहत शनिवार की रात्रि 8 बजे एक बोलेरो कार में मुखवीर की सूचना पर पुलिस के सहयोग से तीन पेटियां अवैध शराब पकड़ी जिसमें 50 पाव मसाला 90 पाव प्लेन अवैध शराब थी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।