चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, मुख्य समारोह पोड़ाहाट स्टेडियम में हुआ
चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में शनिवार को अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। एसडीपीओ डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परेड दलों और बैंड दलों ने मार्च पास्ट किया।