महोबा: राठ रोड में डीएम ने स्मार्ट लाइब्रेरी और नैकाना विद्यालय का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं के सुधार के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 16, 2026 स्मार्ट लाइब्रेरी और नैकाना कम्पोजिट कन्या विद्यालय का जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल बुक सिस्टम, ई-लर्निंग, इंटरनेट व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की। अधिकारियों को उपकरण सुचारू रखने, पुस्तकें अपडेट करने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। स्मार्ट क्लास और शिक्षण व्यवस्था समीक्षा की।