कोल: अलीगढ़ में खनन को लेकर डीएम हुए सख्त, बोले-खनन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई
Koil, Aligarh | May 14, 2025 जिले में खनन माफिया को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। अवैध खनन को लेकर डीएम संजीव रंजन सख्त दिखाई दिए हैं। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि खनन करने वालों को लेकर प्रत्येक तहसील स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। अगर कहीं से खनन की शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।