हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने ऋषिकुल तिराहे के पास से एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1 किलो 160 ग्राम गांजा किया बरामद
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आज ऋषिकुल तिराहे के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी का नाम सुमंगल है जो चंडी घाट बस्ती का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 160 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। एनडीपीएस एक्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे आज ही कोर्ट में पेश कर दिया गया।