बयाना: सीएम भजनलाल शर्मा सोमवार को बयाना आएंगे, जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को बयाना आएंगे। वे भरतपुर रोड स्थित हरनगर मोड़ के मैदान में जनसभा और भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सभा स्थल पर साफ-सफाई और हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है।