झांसी: झांसी के सीपरी बाजार में दबंगों का आतंक, युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Aug 20, 2026 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल।