कोल: पिलखना में ससुराल से पत्नी को बुलाने गए युवक की ससुरालीजनों ने की पिटाई, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | May 7, 2024 थाना अकराबाद के पिलखना में पत्नी को ससुराल से बुलाने गए युवक के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट कर दी। पीड़ित युवक मुकेश ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के बाद 2 वर्ष तक उनकी पत्नी साथ रही फिर अपने मायके चली गई और वही रहती है। पीड़ित बीते दिनों पत्नी को बुलाने गए थे तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की और फिर भगा दिया।