कोल: ल्होसरा,वोट डालने गई वृद्धा की बूथ पर हुई मृत्यु, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामवती पोलिंग बूथ पर गिरी गश खाकर,हुई मौत
Koil, Aligarh | May 7, 2024 लोधा थाना इलाके के कॉम्पोसाइट 1-8 अपर प्राइमरी स्कूल गाँव ल्होसरा में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।बुजुर्ग महिला अपने दो नातियों के साथ वोट डालने गई थी, तभी अचानक वह गश खाकर गिर गई और उनकी मौत हो गई।पूरा मामला हाथरस लोकसभा की विधानसभा इगलास क्षेत्र के गांव लहोसरा बूथ का बताया जा रहा है।