कवर्धा: वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर व एक माजदा वाहन को वन विभाग की टीम ने किया जब्त
मंगलवार को वनमंडल कवर्धा से मिली जानकारी अनुसार रेंगाखार वन परिक्षेत्र में एक बार फिर अवैध रेत परिवहन करने वाले गाड़ियों पर वन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही किया है।दरअसल मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने यह कार्यवाही किया है।जिसमे एक ट्रैक्टर और एक माजदा वाहन को वन विभाग की टीम ने अवैध रेत परिवहन करने के चलते जप्त किया है।