कवर्धा: जेवडन कला में दबंगो ने घेरा सरकारी जमीन,ग्रामीणों का फूटा गुस्सा कब्जा हटाने ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मामला कबीरधाम जिले के ग्राम जेवडन कला का है। जहा गांव के कुछ दबंगों ने सरकारी जमीन पर ही कब्जा कर लिया।जिसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फुट गया और ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंच गए। जहा ग्रामीणों ने बताया कि अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने की शिकायत पिछले दो सालो से किया जा रहा है।लेकिन कोई भी कार्यवाही अब तक नही किया गया।