कवर्धा: ग्राम सिंघनपुरी में अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पिपरिया पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार
मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंघनपुरी का है। जहा 23 वर्षीय युवक आकाश बंसे ने शराब के नशे में अपने ही पिता लक्ष्मी नारायण बंसे की गला दबाकर हत्या कर दी थी।इस मामले में पिपरिया पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।