कवर्धा: कवर्धा रोड पंजाबी ढाबा के पास एक ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पर खड़े ट्रक से टकराया, कंडक्टर हुआ घायल
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कवर्धा रोड पंजाबी ढाबा के पास का है। जहा ट्रक क्रमांक MP 20 GB 6755 का टायर अचानक फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराया।जिसमें ठोकर मारने वाले ट्रक का कंडक्टर घायल हो गया।जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।वही ट्रक के चालक सलामत है।