कवर्धा: कलेक्टर महोबे ने मतगणना की तैयारियों के संबंध में नोडल अधिकारियों की जिला सभाकक्ष मे ली बैठक,दायित्वों की समीक्षा
मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कबीरधाम जिले के विधानसभा 71 पंडरिया और विधानसभा 72 कवर्धा की मतगणना की तैयारियों के संबंध में नोडल अधिकारियों की जिला सभाकक्ष में बैठक लिया और दिए गए अधिकारियो के दायित्वों की समीक्षा किया।