दातागंज: दातागंज क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, दांतों से उंगली काटी गई
मंगलवार को सलेमपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गयी। गांव के ही एक दुकानदार ने बुजुर्ग के साथ की मारपीट कर दी। जिसमें बुजुर्ग अभिनिध प्रताप की दुकानदार ने उंगली काट ली है। जिससे बह घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण को भेजा है।