बडोनी: ज्यादा बारिश होने से ग्राम बरगायं में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, हजारों रुपये का हुआ नुकसान
Badoni, Datia | Aug 12, 2024 सिनावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरगायं में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। वहीं मकान गिरने से हजारों रुपये का हुआ नुकसान है। सोमवार की शाम 06 बजे जानकारी देते हुए पीड़ित ग्यासी प्रजापति ने बताया की ज्यादा बारिश के चलते मेरा कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें कच्चे घर में रखा सामान दबकर टूट गया हैं। जिससे मेरा हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।