पीरो: अमेहता में छापेमारी के दौरान 10 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | May 3, 2026 अगियाँव बजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमेहता गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने रविवार की सुबह 8 बजे के करीब बताया कि गुप्त सूचना मिली की रमेश राम के पुत्र हनुमान राम द्वारा शराब बेची जा रही है । सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की।