हज़ारीबाग: हजारीबाग में डीसी एक्शन मोड में! कोर्ट में लंबित मामलों पर सख्त रुख, अधिकारियों को मिला अल्टीमेटम
हजारीबाग में उपायुक्त हेमन्त सती ने विधि शाखा की समीक्षा बैठक कर सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और डीसी कोर्ट में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि न्यायालय से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं होगी। जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देकर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।