खुरई: सतनाई चौराहे पर पिकअप और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की हुई मौत, 2 अन्य घायल
Khurai, Sagar | Dec 15, 2024 रविवार की सुबह लगभग 11 बजे बायपास रोड स्थित सतनाई चौराहे पर पिकअप और बाइक की टक्कर में एक 22 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लड़कियां घायल हो गई जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार सभी अपने ममेरे भाई की शादी समारोह से वापिस लौट कर घर वापिस जा रहे थे। पिकअप जब्त कर पुलिस जांच में जुटी।