खुरई: सिविल न्यायालय में नेशनल लोक अदालत में 308 मामले सुलझे, पति-पत्नी के 2 मामलों में समझौता हुआ
Khurai, Sagar | Dec 14, 2024 शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे खुरई की सिविल न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार शुक्ला ने किया। न्यायालय में कुल 2.45 करोड़ के 308 प्रकरण निपटाए गए। लोक अदालत में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश यादव की न्यायालय में एक और एक न्यायाधीश रुचिता सिंह की न्यायालय में पति पत्नी के प्रकरण में समझौता हुआ।