खुरई: दुकान में आग लगाने के मामले में दुकान मालिक विजय भायजी और उनके दो रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Khurai, Sagar | Dec 13, 2024 दुकान खाली न करने से गुस्साए दुकान मालिक विजय भायजी ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर 29 सितंबर की रात दुकान में आग लगा दी थी जिससे किरायदार की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान की सामग्री जल गई थी। घटना के समय किरायदार रफीक खान और उसका बेटा भी दुकान में सो रहे थे,समय पर जाग गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे तीनों को न्यायालय पेश किया