खुरई: निजी स्कूल के कक्षा 10वीं और 11वीं के 4 बच्चे भागे, देहात थाना पुलिस ने मथुरा से बरामद कर परिजनों को सौंपा
Khurai, Sagar | Dec 12, 2024 खुरई के गुरुकुल स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 10 वीं और 11 वीं में पढ़ने वाले 4 नाबालिग बच्चों के मंगलवार को दोपहर 3 बजे एक साथ भाग जाने से स्कूल, परिजनों और पुलिस ने हड़कंप मच गया। देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि ये सभी घर में स्कूल जाने का बोलकर निकले लेकिन रात तक नहीं पहुंचे तो 11दिस को रिपोर्ट की। सभी को मथुरा में तलाश कर आज परिजनों को सौंप दिया।