खुरई: सदलपुर टाडा में आबकारी विभाग ने कच्ची शराब जब्त की, खुरई में ई-रिक्शा से अंग्रेजी शराब बेचने वाले को गिरफ्तार किया
Khurai, Sagar | Dec 13, 2024 शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 खुरई आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए खिमलासा के सदलपुर टाडा से 56 लीटर कच्ची शराब और 560 किलो महुआ लाहान जब्त किया। लाहान को जमीन में गाड़ कर रखा गया था। इसमें 3 प्रकरण दर्ज किए गए। उसी समय जानकारी मिली कि खुरई के शिवाजी वार्ड में ई रिक्शा में एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब बेच रहा है। शाम लगभग 5 बजे दबिश देकर 14 लीटर शराब पकड़ी