जौनपुर: सिपाह स्थित मैरिज लॉन पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न
रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी व नगर उत्तरी मण्डल का कार्यकर्त्ता सम्मेलन नगर के सिपाह स्थित विवाह मैरिज लान पर और करंजाकला मण्डल का कार्यकर्त्ता सम्मेलन सिद्दीकपुर में स्थित बरसाना लान पर सम्पन्न हुआ। नगर मण्डल के सम्मेलन का शुभारम्भ गिरीश चन्द्र यादव , पिंडरा के विधायक अवधेश सिंह व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया।