जौनपुर: ईएलसी निर्वाचन साक्षरता क्लब कार्यशाला आयोजित
ईएलसी निर्वाचन साक्षरता क्लब की कार्यशाला रविवार को राजा श्रीकृष्ण दत्त इ. का. के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 114 कालेजों से आये स्वीप नोडल अधिकारी कैम्पस अम्बेडकर को प्रशिक्षित किया गया कि अपने अपने कालेजों में गठित ईएलसी को सक्रिय करते हुए निरन्तर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये और जनपद में 25 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करें