जौनपुर: पचहटिया में पट्टीदारों पर मारने पीटने का आरोप तीन घायल
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया निवासी नफीस खाँ पुत्र अच्छन खां ने आरोप लगाया की हमारे सगे भाई के बेटे आरिफ़, शीबू, शहज़ादे, आकिब द्वारा मारने पीटने लगे। वही नफीस ने बताया जब बीच बचाओ में पत्नी रेशमा बानो व बेटी ज़ैनब बानो आई तों उनको भी लाठी डंडे से मारा पीटा गया है । तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।