पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में 90% निर्माण पूरा, अक्टूबर से एमबीबीएस कक्षाएं शुरू
पिथौरागढ़ के स्व. जगजीवन राम राजकीय मेडिकल कॉलेज का 90 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है और अक्टूबर से 50 सीटों पर एमबीबीएस कक्षाएं शुरू होंगी। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी, बिजली ऑडिट और स्टाफ आवास पर जोर दिया।