⬇️घाट बैंड के स्लाइड जोन पर प्रशासन अलर्ट, एडीएम ने मौके पर पहुंचकर दिए निर्देश⬇️
पिथौरागढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के घाट बैंड पर लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, एसडीएम जितेंद्र वर्मा और सीओ जीबी जोशी सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
एडीएम ने एनएच अधिकारियों को मार्ग खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने और यातायात भी सुचारू रखने के निर्देश दिए। मलबा हटाने के लिए ऊपर से रैंप बनाने, मशीनों की संख्या बढ़ाने और बारिश रुकते ही दोनों ओर से मलबा हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्लाइड जोन के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। प्रशासन ने खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।