नीमडीह प्रखंड के बुरूडुंगरी में मंगलवार को भंडारा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया. सुबह श्रद्धालुओं ने बामनी नदी में कलश को विसर्जन कर दिया. इस दौरान जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बीते 28 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन श्रीधाम वृंदावन के कथावाचक श्री सनातन दास जी महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा भक्तों को सुनाया गया.