औरंगाबाद की उप विकास आयुक्त(DDC) अनन्या सिंह को मिली दोहरी जिम्मेदारी, जीविका में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के साथ मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।
*पटना | 22 जून 2026*
बिहार सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत औरंगाबाद की उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह को नई और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*अनन्या सिंह संभालेंगी जीविका और मनरेगा*
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार अन्या सिंह को जीविका - बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी - ACEO के पद पर पदस्थापित किया गया है।
साथ ही उन्हें मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यानी अब वो ग्रामीण बिहार में महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण से लेकर मनरेगा के तहत रोजगार सृजन तक, दोनों बड़े विभागों को संभालेंगी।
अन्या सिंह पहले से ही औरंगाबाद जिले में उप विकास आयुक्त के रूप में विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम कर रही थीं। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें यह दोहरी जिम्मेदारी दी है।
#BiharTransfer #AnanyaSingh #Jeevika #MNREGA #Aurangabad #DPC #BiharGovt #WomenOfficer #24NewsLive