पीपलदा: धनतेरस पर इटावा के बाजारों में खरीदारी बढ़ी, सोने-चांदी के दाम घटने से सर्राफा बाजार में आई रौनक
Pipalda, Kota | Nov 6, 2026 धनतेरस के चलते व्यापारियों में भी उत्साह रहा और बाजार दिनभर गुलजार रहे। पिछले कई दिनों से घरों में दीपावली की तैयारियां चल रही थीं, जिसकी जगमगाहट बाजारों से लेकर घरों तक दिखाई दे रही है। कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और मुख्य बाजारों सहित अन्य स्थानों पर भीड़ रही।