लोहरदगा: दोहरे हत्याकांड के आरोपी सागर साहू को उम्रकैद, ₹20 हजार का जुर्माना
लोहरदगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा की अदालत ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी सागर साहू को दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में सुनवाई के बाद आया यह फैसला न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।