खलीलाबाद: बखिरा थाने की पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामले में तिघरा गांव के 1 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बखिरा थाना प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त कन्हैया (निवासी तिघरा) को तिघरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। मांग पूरी न होने पर 6 जून 2026 को उसकी हत्या कर फांसी का रूप देने का आरोप है। अभियुक्त को बखिरा पुलिस ने भेजा जेल। यह जानकारी मंगलवार सायं 5:00 बजे दी है।