टिब्बी: किसान से ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर ₹3.85 लाख की ठगी, थाना तलवाड़ा झील में मामला दर्ज, अनुसंधान शुरू
तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेहरवाला कलां निवासी एक किसान के साथ पुराने ट्रैक्टर कम दाम में दिलाने के नाम पर करीब पौने चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मंगलवार अपराह्न तीन बजे मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में पीड़ित मोहनलाल पुत्र नत्थूराम सुनार निवासी बेहरवाला कलां ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से परिवाद पेश किया।