पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, VIP बैकफुट पर है, इसलिए संतोष सहनी चुनाव से पीछे हटे
गौरा बौराम से VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। इसे लेकर बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि इससे पता चलता है कि महागठबंधन में वीआईपी बैकफुट पर है और उनमें घबराहट है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला डर कर लिया गया फैसला है।