कांगड़ा : नवरात्रों पर शक्तिपीठों में सुरक्षा कड़ी, ट्रैफिक रूट बदले
शरद नवरात्रों के दौरान मां बज्रेश्वरी देवी और मां चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी कुलभूषण वर्मा ने श्रद्धालुओं से पुलिस के निर्देशों का पालन करने, निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करने और ट्रक व ट्रैक्टर में सफर करने से बचने की अपील की है।
#कांगड़ा #शरदनवरात्र #मांबज्रेश्वरी #मांचामुंडा #हिमाचलप्रदेश #पुलिसप्रशासन #chambaexpress
Chamba, Chamba | Oct 10, 2026