हज़ारीबाग पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम अंजन में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 28 जनवरी 2026 को मिली सूचना पर वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने ड्रोन सर्वे के आधार पर लगभग 50 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया। क्षेत्र में कुल 200 एकड़ में खेती का अनुमान है, जिसे तीन दिन में पूरी तरह नष्ट करने का लक्ष्य है। दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।