संभल: संभल में क्षेत्राधिकारी यातायात और प्रभारी यातायात के नेतृत्व में इस्लामनगर चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया
संभल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात व प्रभारी यातायात जगमोहन के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना रहा।