हरिद्वार: बहादराबाद पहुंची भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने सदस्यता अभियान को दी धार
गुरुवार को भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी बहादराबाद पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है और यहां सभी को मौका दिया जाता है। भाजपा की सोच राष्ट्रवादी है और भाजपा के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है, लिहाजा सभी वर्ग भाजपा से जुड़ रहे हैं।