हरिद्वार: श्यामपुर के गाजीवाली में सांप डसने के बाद एम्स में भर्ती किशोरी पहुंची घर, रेंजर पंकज ध्यानी ने जाना पीड़िता का हाल
गुरुवार को मौत को हराकर श्यामपुर के गाजीवाली निवासी किशोरी अपने घर पहुंची। दरअसल सप्ताह भर पूर्व इस बच्ची को जहरीले सांप कॉमन करैत ने डस लिया था। गंभीर हालत में बच्ची को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था जहां से सकुशल वह अपने घर लौटी। घर पहुंचने पर रेंजर पंकज ध्यानी ने पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना और लोगों को बरसात के मौसम में सावधान रहने की सलाह दी।