Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image

ग्राम पंचायतों में बंद विद्युत मीटरों का तेजी से हो रहा प्रतिस्थापन, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी होगी सुदृढ़ मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री एसी ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बंद एवं खराब विद्युत मीटरों के प्रतिस्थापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों के विद्युत कनेक्शनों पर कुल 2,854 विद्युत मीटर स्थापित हैं, जिनमें से 1,860 मीटर वर्तमान में क्रियाशील हैं। शेष 994 बंद अथवा खराब मीटरों में से 536 मीटर बदले जा चुके हैं, जबकि शेष मीटरों को बदलने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। कार्य पूर्ण होने के बाद सभी ग्राम पंचायतों में विद्युत मीटरों की कार्यशीलता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा स्ट्रीट लाइटों पर आवश्यक स्विच लगाए जा रहे हैं। इससे स्ट्रीट लाइटों का संचालन व्यवस्थित होगा तथा ऊर्जा की बचत के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

MORE NEWS

छात्रावास की बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

 शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास चिकलाना में छात्रावास की बालिकाओं एवं स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के संबंध में जानकारी दी। साथ ही वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए तथा हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तनुजा गंधर्व, एएनएम श्रीमती प्रेमलता गोदा, आशा कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
#JanSampark #ratlam

छात्रावास की बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास चिकलाना में छात्रावास की बालिकाओं एवं स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के संबंध में जानकारी दी। साथ ही वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए तथा हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तनुजा गंधर्व, एएनएम श्रीमती प्रेमलता गोदा, आशा कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था

जिले के कृषकों को सूचित किया जाता है कि ई विकास प्रणाली के माध्यम से कृषक द्वारा प्रथम बार टोकन में बुक की गई खाद की सम्पूर्ण मात्रा क्रय/ उठा लेने के बाद द्वितीय बार टोकन बुक करते समय यूरिया या किसी भी खाद की आवश्यकता अनुसार बुकिंग कर के उठाव/ क्रय किया जा सकता है। इस प्रकार कृषक द्वारा मक्का, कपास या अन्य खड़ी फसल में टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया आसानी क्रय की जा सकती है।

उप संचालक,
किसान कल्याण तथा कृषि विकास
जिला रतलाम (म.प्र.)
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#JanSampark #ratlam

ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था जिले के कृषकों को सूचित किया जाता है कि ई विकास प्रणाली के माध्यम से कृषक द्वारा प्रथम बार टोकन में बुक की गई खाद की सम्पूर्ण मात्रा क्रय/ उठा लेने के बाद द्वितीय बार टोकन बुक करते समय यूरिया या किसी भी खाद की आवश्यकता अनुसार बुकिंग कर के उठाव/ क्रय किया जा सकता है। इस प्रकार कृषक द्वारा मक्का, कपास या अन्य खड़ी फसल में टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया आसानी क्रय की जा सकती है। उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला रतलाम (म.प्र.) Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने बाजना तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन एवं राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

 अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने शनिवार को बाजना तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, लघु सिंचाई संगणना, सीएम हेल्पलाइन तथा नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रावत ने तहसीलदार श्री मनीष जैन से फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। तहसीलदार ने बताया कि पटवारियों के माध्यम से ग्रामवार कृषकों की सूची तैयार कराई जा रही है तथा जिन कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री अभी शेष है, उनकी कारण सहित पृथक सूची तैयार की जा रही है। इस व्यवस्थित कार्यप्रणाली की अपर कलेक्टर ने सराहना करते हुए अभियान को और अधिक गति देने के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शासन की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
#JanSampark #ratlam

अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने बाजना तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन एवं राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने शनिवार को बाजना तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, लघु सिंचाई संगणना, सीएम हेल्पलाइन तथा नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रावत ने तहसीलदार श्री मनीष जैन से फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। तहसीलदार ने बताया कि पटवारियों के माध्यम से ग्रामवार कृषकों की सूची तैयार कराई जा रही है तथा जिन कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री अभी शेष है, उनकी कारण सहित पृथक सूची तैयार की जा रही है। इस व्यवस्थित कार्यप्रणाली की अपर कलेक्टर ने सराहना करते हुए अभियान को और अधिक गति देने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शासन की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

जैविक हाट बाजार में 43 हजार 795 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का हुआ विक्रय

 जिले में रविवार को आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए पांच जैविक किसानों ने अपने उत्पादों का विक्रय किया, जिससे कुल 43 हजार 795 रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।

धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु ने जैविक अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली का 14 हजार 290 रुपये का विक्रय किया। वहीं सादाखेड़ी के श्री दिलीप धाकड़ ने शहद का 7 हजार 625 रुपये, करिया के श्री दिलीप पाटीदार ने देसी घी का 18 हजार 600 रुपये, रतलाम के श्री प्रवीण पटेल ने 1 हजार 280 रुपये तथा लुनेरा के श्री नंदकिशोर पटेल ने जैविक गेहूं का 2 हजार रुपये का विक्रय किया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण एवं रसायनमुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाना है।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JanSampark #ratlam

जैविक हाट बाजार में 43 हजार 795 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का हुआ विक्रय जिले में रविवार को आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए पांच जैविक किसानों ने अपने उत्पादों का विक्रय किया, जिससे कुल 43 हजार 795 रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु ने जैविक अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली का 14 हजार 290 रुपये का विक्रय किया। वहीं सादाखेड़ी के श्री दिलीप धाकड़ ने शहद का 7 हजार 625 रुपये, करिया के श्री दिलीप पाटीदार ने देसी घी का 18 हजार 600 रुपये, रतलाम के श्री प्रवीण पटेल ने 1 हजार 280 रुपये तथा लुनेरा के श्री नंदकिशोर पटेल ने जैविक गेहूं का 2 हजार रुपये का विक्रय किया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण एवं रसायनमुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाना है। Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

ग्राम पंचायतों में बंद विद्युत मीटरों का तेजी से हो रहा प्रतिस्थापन, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी होगी सुदृढ़ मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री एसी ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बंद एवं खराब विद्युत मीटरों के प्रतिस्थापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों के विद्युत कनेक्शनों पर कुल 2,854 विद्युत मीटर स्थापित हैं, जिनमें से 1,860 मीटर वर्तमान में क्रियाशील हैं। शेष 994 बंद अथवा खराब मीटरों में से 536 मीटर बदले जा चुके हैं, जबकि शेष मीटरों को बदलने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। कार्य पूर्ण होने के बाद सभी ग्राम पंचायतों में विद्युत मीटरों की कार्यशीलता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा स्ट्रीट लाइटों पर आवश्यक स्विच लगाए जा रहे हैं। इससे स्ट्रीट लाइटों का संचालन व्यवस्थित होगा तथा ऊर्जा की बचत के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी। #JanSampark #ratlam - Ratlam News