ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था
जिले के कृषकों को सूचित किया जाता है कि ई विकास प्रणाली के माध्यम से कृषक द्वारा प्रथम बार टोकन में बुक की गई खाद की सम्पूर्ण मात्रा क्रय/ उठा लेने के बाद द्वितीय बार टोकन बुक करते समय यूरिया या किसी भी खाद की आवश्यकता अनुसार बुकिंग कर के उठाव/ क्रय किया जा सकता है। इस प्रकार कृषक द्वारा मक्का, कपास या अन्य खड़ी फसल में टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया आसानी क्रय की जा सकती है।
उप संचालक,
किसान कल्याण तथा कृषि विकास
जिला रतलाम (म.प्र.)
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JanSampark #ratlam
1.2k views | Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026