काराकाट: नालंदा हत्याकांड के विरोध में काराकाट में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा
नालंदा जिले में दलित युवक पिंटू पासवान और सरवन पासवान की हत्या के विरोध में बुधवार को 2 बजे काराकाट नगर पंचायत के गोडारी बाजार में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोडारी से शुरू हुई यात्रा मनोज साव के मिल तक पहुंची, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार की मांग।