कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/विकास खण्ड मुख्यालय पर 3 दिवसीय जनकल्याण शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभागों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही है ।
नगर पालिका परिसर जावरा में आयोजित तीन दिवसीय शिविर में आज दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में कुल 1477 आवेदन प्राप्त हुए । जिसमें से 858 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में एसडीएम जावरा श्री सुनील जयसवाल नगर पालिका सीएमओ श्री चंद्रशेखर सोनिस, सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे । शिविर स्थल पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया ।
प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविरों में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#JanSampark #ratlam