तहसील कार्यालय सैलाना परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में आज दूसरे दिन भी शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं सेवाओं में आधार संबंधित 303, जन्म प्रमाण पत्र 22, समग्र 4, जाति प्रमाण पत्र के 13 ,मूल निवासी 1, खाद्यान्न संबंधित 18, आयुष्मान के लिए 5,पेंशन के 6, महिला बाल विकास संबंधी 19 आवेदनों का निराकरण/कार्यवाही की गई।
सैलाना मे आयोजित शिविर में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम सुश्री वैशाली ने पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आमजन को बताया कि सैलाना मे शिविर कल भी रहेगा। आप शासन की योजनाओं का हितलाभ प्राप्त करने के साथ ही आधार संबंधित सेवाए, आधार त्रुटि सुधार, DBT बैंक खाता , समग्र e-KYC एवं e-KYC त्रुटि सुधार भी करवा सकते हैं । शिविर मे पहुंच कर सेवा का लाभ उठाये।
शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना श्री तरुण जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सैलाना रिया गेरा , जिला अधिकारी, तहसीलदार सैलाना,मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद सैलाना सहित विकासखंड के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी आयोजित
शिविर स्थल पर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी भी लगाई गई।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#JanSampark #ratlam