डुमरांव: डुमरांव अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पत्रकार संघ की तरफ से होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन, शांतिपूर्ण मनाने की अपील
Dumraon, Buxar | Mar 22, 2024 डुमरांव अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पत्रकार संघ की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारिता के परिदृश्य पर भी चर्चा की गई। मौके पर अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण विक्रांत ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर अपनी एकजुटता का परिचय देना हैं। वहीं उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द से मनाये।