कुढ़नी: मुजफ्फरपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, जताया आभार
मुजफ्फरपुर से एक अच्छी खबर सामने आई है। अपहरण के मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर अपहृत व्यक्ति रत्न झा को बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्परता और सराहनीय पहल को लेकर रत्न झा के बड़े भाई सुमन झा सहित लोगों ने बृहस्पतिवार करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुजफ्फरपुर पुलिस को धन्यवाद दिया है।