चित्तौड़गढ़: इमेजिका रिसोर्ट में अनूठी शादी, वर ने धनुष तोड़ वधु के गले में वरमाला डालकर राम सीता के स्वयंवर को कर दिया जीवंत
इमेजिका रिसॉर्ट में आयोजित एक शादी में दूल्हे ने धनुष तोड़कर वधु के गले में वरमाला पहनाकर राम सीता के स्वयंवर को जीवंत कर दिया। इस शादी में भारतीय संस्कृति के अनुसार हर रीति रिवाज अपनाए गए। चार्टर्ड अकाउंटेंट अर्जुन मुंदडा के पुत्र वैभव ने जैसे ही धनुष तोड़कर वरमाला वधू के गले में डाली, मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस नई परंपरा की प्रशंसा की।