चित्तौड़गढ़: विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए कमेटी गठित, रूद जिला संयोजक, गौरव त्यागी- जानकीदास सहसंयोजक
विभिन्न राजनीतिक दलों एवं विचारधाराओं के लोगों को भाजपा की पार्टी की रीति समझाकर उन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए जिले में एक कमेटी गठित की गई। जिला मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि नवगठित कमेटी के जिला संयोजक भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, सह संयोजक गौरव त्यागी और पूर्व सरपंच जानकी दास वैष्णव सांवलिया जी को बनाया गया।